हर लड़की को काले, घने, लंबे व शाइनी बाल बेहद पसंद होते हैं। लेकिन कई लड़कियां अपने बालों का खास ध्यान नहीं रखती जिससे उनके बाल खराब हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप बालों पर कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं तो ये आपको हेयर फॉल, डैंड्रफ की परेशानी दूर होकर बाल घने, लंबे व शाइनी बनाने में आपकी मदद कर सकता है। इसी के साथ चलिए आपको बताते हैं नेचुरल चीजों से घर पर ही कंडीशन तैयार करने का तरीका।
योगर्ट कंडीशनर:
इसके लिए एक बाउल में 1 अंडा फेंट लें। अब इसमें 5-6 बड़े चम्मच या बालों की लेंथ के हिसाब से दही मिलाएं। इसे बालों पर 15-20 मिनट तक लगाएं। बाद में पानी से धो लें। योगर्ट में मौजूद प्रोटीन और लैक्टिव एसिड स्कैल्प की अच्छे से सफाई करेगा। ऐसे में बाल जड़ों से मजबूत होंगे। हेयर फॉल और डैंड्रफ की समस्या दूर होगी और बाल घने, मुलायम व शाइनी नजर आएंगे।
विनेगर कंडीशनर:
विनेगर में मौजूद पोषक व एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होने से आप इसे कंडीशनर की तरह यूज कर सकती है। इसके लिए एक कटोरी में बराबर मात्रा में पानी और सिरका मिलाएं। इसे कॉटन की मदद से बालों की जड़ों पर लगाकर 3 मिनट तक रहने दें। बाद में पानी से धो लें। इससे डैंड्रफ की परेशानी दूर होगी। बालों का झड़ना बंद होकर ये लंबे, घने व शाइनी होंगे।
एलोवेरा कंडीशनर:
एलोवेरा पोषक तत्व, एंटी-बैक्टीरियल आदि गुणों से भरपूर होता है। यह स्किन की तरह बालों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। आप इससे कंडीशनर बनाकर बालों पर लगा सकती है। इसके लिए एक कटोरी में 4 बड़े चम्मच एलोवेरा जैल और 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इसे 10-15 मिनट तक धूले हुए बालों पर लगाएं। बाद में गुनगुने पानी से बालों को धो लें। इससे आपको बाल जड़ों से मजबूत होंगे।
हनी कंडीशनर:
हनी यानि शहद नेचुरल चीज है। आप इससे कंडीशनर बनाकर बालों पर लगा सकती है। ये बालों को जड़ों से पोषित करके उसे सुंदर, घना, लंबा, मुलायम व शाइनी बनाने में मदद करेगा। हनी कंडीशनर बनाने के लिए एक बाउल में 1 कप शहद, 2 छोटे चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाएं। तैयार पेस्ट को 30 मिनट तक बालों पर लगाएं और धो लें।