Brahmastra News
  • बड़ी खबरें
  • देश
  • राज्य
  • दुनियादारी
  • राजनीति
  • ब्रह्मास्त्र स्पेशल
  • लोकप्रिय
  • सोशल मीडिया से
  • सेहतमंद
  • आज का सवाल
  • e-मैगेज़ीन
  • पैसा बोलता है
  • खेल खेल में
  • खबर फिल्मी है
  • More
    • फैशन एंड लाइफस्टाइल
    • ब्रह्मास्त्र वीडियो
    • लव यू जिंदगी
    • Join Us
    • Contact
No Result
View All Result
Brahmastra News
No Result
View All Result
Home देश

झारखंड में करमा डाल विसर्जन करने गई सात लड़कियों की तालाब में डूबकर मौत

Team Brahmastra by Team Brahmastra
Sep 18, 2021
in देश, राज्य
0
झारखंड में करमा डाल विसर्जन करने गई सात लड़कियों की तालाब में डूबकर मौत

लातेहार । जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत मननडीह गांव में शनिवार को तालाब में डूबने से सात लड़कियों की मौत हो गई। बताया जाता है कि सभी लड़कियां करमा पूजा के बाद की डाल को विसर्जन करने गांव के ही बगल में स्थित तालाब में गई थी। इसी दौरान सभी लड़कियां डूब गई और उनकी मौत हो गई। मृतक लड़कियों में रेखा कुमारी (18) ,रीना कुमारी (16) और लक्ष्मी कुमारी (12) सगी बहन है। वहीं अन्य मृतकों में सुषमा कुमारी (12 ),पिंकी कुमारी (18), सुनीता कुमारी (20) और बसंती कुमारी (12) है।

ADVERTISEMENT

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात करमा पूजा करने के बाद शनिवार को गांव की महिलाओं के साथ सभी लड़कियां डाल को विसर्जन करने गई थी। नहाने के दौरान अचानक लड़कियां गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। लड़कियों को डूबता देख महिलाओं ने हल्ला मचाया। उसके बाद आसपास के लोग वहां पहुंचे और तालाब में कूद कर सभी लड़कियों को तालाब से बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। लेकिन जांच के बाद चिकित्सकों ने सभी साथ लड़कियों को मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है। बालूमाथ अंचल अधिकारी आफताब आलम और बालूमाथ डीएसपी अजीत कुमार घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

Tags: drowned in the pondJharkhandKarma put immersionseven girls
Team Brahmastra

Team Brahmastra

Recent Posts

  • अदालतों की सुरक्षा राम भरोसे कब तक ?
  • इलाज-पत्र की नई पहल
  • राजस्थान कांग्रेस में खत्म होगा सत्ता संघर्ष ?
  • भारत में महिला जजों की कमी
  • चीन पर नकेल कसेगा क्वाड

Recent Comments

    Categories

    • Uncategorized
    • आज का सवाल
    • खबर फिल्मी है
    • खेल खेल में
    • दुनियादारी
    • देश
    • पैसा बोलता है
    • फैशन एंड लाइफस्टाइल
    • बड़ी खबरें
    • ब्रह्मास्त्र स्पेशल
    • राजनीति
    • राज्य
    • लव यू जिंदगी
    • लोकप्रिय
    • सेहतमंद
    • सोशल मीडिया से

    © 2020 Brahmastra News - India's Leading Hindi News Portal powered by UiX Studios LLP.

    No Result
    View All Result
    • Blog
    • Category list
    • Contact
    • Dec 2019 Edition
    • Feb 2020 Edition
    • Footer Default
    • Footer Three
    • Footer Two
    • Header Default
    • Header Navbar Right
    • home2020
    • India’s Leading Hindi News Portal
    • Jan 2020 Edition
    • Join Us
    • Nov 2019 Edition
    • Oct 2019 Edition
    • Prahar Magazine
    • Sept 2019 Edition
    • ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही एकदिनी श्रृंखला रद्द, स्वदेश लौटे कीवी खिलाड़ी
    • निजता के अधिकारों की रक्षा

    © 2020 Brahmastra News - India's Leading Hindi News Portal powered by UiX Studios LLP.